{"_id":"12f63748e4ae39ebb18c83d3f4b2af02","slug":"rules-for-dushara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा में गंदगी फैलाई तो होगा जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा में गंदगी फैलाई तो होगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारियों ने अगर अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में कूड़ा-कचरा फेंका तो उनकी खैर नहीं। कारोबारियों को अपनी दुकान के पास कूड़ा डालने के लिए पुख्ता इंतजाम करने होंगे। इस बार नगर परिषद ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी दे रखी है। लिहाजा, इस बार रात को भी नगर परिषद की टीम व्यापारियों पर कड़ी नजर रखेगी। छोटी या बड़ी अस्थायी दुकानें, ढाबे, डोम, जूता मार्केट, प्रदर्शनी मैदान सहित तमाम दुकानों के आसपास कूड़ा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बार नगर परिषद कुल्लू ने कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर 5 से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना रखा है। मेला मैदान में निगरानी रखने के लिए नगर परिषद कुल्लू ने विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें रात-दिन दुकानदारों पर नजरें रखेंगी। गौरतलब है कि आज तक के दशहरा उत्सव में आने वाले व्यापारी मध्य रात्रि को अपनी दुकानों का कूड़ा-कचरा दुकान से बाहर फेंकते आए हैं। वहीं, पैकिंग का पॉलीथिन भी जहां-तहां बिखेरा जाता था। लिहाजा, इस बार ऐसा नहीं होगा। अवहेलना करने वालों पर मौके पर ही नगर परिषद सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी और जुर्माना भी वसूलेगी। कारोबारियों को अपनी दुकान का कचरा नगर परिषद की डोर-डू-डोर कलेक्शन योजना के कर्मचारियों को देना होगा। यदि कारोबारी इन्हें न देकर खुद जहां-तहां कूड़ा फेंकने की कोशिश करेंगे तो कारोबारियों को जुर्माना ठोका जाएगा। लिहाजा, नगर परिषद कुल्लू ने कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
तहसीलदार एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रघुवीर सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव में कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अवहेलना करने वालों को 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना होगा। नगर परिषद की टीमें रात-दिन व्यापारियों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन