फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Royal apple knocked in vegetable markets

सब्जी मंडियों में रॉयल सेब ने दी दस्तक

Sun, 01 Aug 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Royal apple knocked in vegetable markets
कुल्लू। एक सप्ताह बाद बारिश का क्रम रुकने के बाद अब बागवानों ने सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है। कुल्लू की सब्जी मंडियों में रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। सब्जी मंडी बंदरोल में रविवार को रॉयल सेब 83 रुपये प्रति किलो बिका है। शुरूआती दौर में सेब के उम्दा दाम मिलने से बागवान गदगद हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के चलते सेब व नाशपाती के दामों में गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह तक बारिश के चलते सड़कें आदि बाधित नहीं होती तो सेब के दाम 100 के पार भी हो सकते थे। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से जहां बागवानों का तुड़ान प्रभावित हुआ, वहीं व्यापारी भी सेब को अधिक नहीं खरीद पाए। जिले की सब्जी मंडियों में शनिवार को कारोबार बंद रहा। लेकिन रविवार को सब्जी मंडी बंदरोल, सब्जी मंडी भुंतर सहित अन्य मंडियों में रॉयल सेब आया। बारिश के चलते अब सेब में काफी रंग आ गया है। रंगदार सेब की बाजार में अच्छी मांग है। इसे व्यापारी भी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। बागवान ओम ठाकुर, मोहर सिंह और रविंद्र ने कहा कि खराब मौसम के चलते उन्होंने तुड़ान देरी से किया। लेकिन उन्हें रॉयल सेब के 83 रुपये प्रति किलो तक दाम मिले हैं। कोरोना के बीच सेब के इतने दाम मिलने से बागवानों ने राहत की सांस है। बागवानों को खराब सड़कों के चलते अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन व विभाग को सड़कों की दशा सुधारनी चाहिए, जिससे बागवानों के उत्पाद मंडियों तक पहुंचने से पहले दागी न हो। बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि अब रॉयल सेब मंडियों में आने लगा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में मंडियों में सेब की खेप में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। बाहरी राज्यों के व्यापारी रंगदार सेब को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed