फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roofs of houses and cowsheds were blown away due to storm, 700 transformers stopped working

Kullu News: अंधड़ से मकानों, गोशालाओं की छतें उखड़ीं, 700 ट्रांसफार्मर बंद

Fri, 18 Apr 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Roofs of houses and cowsheds were blown away due to storm, 700 transformers stopped working
सैंज घाटी के दरमेडा वार्ड में बुधवार रात को आई अधंड में उड़ी घर की छत।-संवाद
निरमंड से लेकर भुंतर तक 121 मकानों और 59 गोशालाओं को नुकसान
विज्ञापन

दस सड़कें हुई बंद, 700 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में ब्लैक आउट
अफरा तफरी के बीच, जान बचाने के लिए घर से बाहर निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/न्यूली/बंजार। जिले में बुधवार रात को बारिश के साथ चले अंधड़ ने भारी तबाही मचाई है। जिलेभर में 121 मकानों और 59 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। इसमें अधिकतर नुकसान घरों और गोशाला की छतें उखड़ने से हुआ है। वहीं, सैंज में एक मंदिर को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा दो मजदूरों के शेड भी अंधड़ की चपेट में आ गए हैं।
जिला कुल्लू में निरमंड से लेकर मनाली तक 700 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं । कई इलाकों में बुधवार रात से ब्लैक आउट है।
जानकारी के अनुसार अंधड़ और मूसलाधार बारिश से बंजार में दो घरों को नुकसान पहुंचा है। जबकि 119 को आंशिक नुकसान की सूचना है। आंशिक रूप से जिन घरों को नुकसान हुआ है इसमें सबसे अधिक बंजार घाटी में 52 मकान शामिल है। जबकि भुंतर में 21, सैंज में 23, आनी में 15, निरमंड में आठ मकान है। सैंज में सबसे अधिक 27 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। बंजार में 21, भुंतर में दो, आनी में आठ और निरमंड में एक गोशाला को नुकसान हुआ है। भुंतर में दो मजदूरों के शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सैंज में देवता थान गुहिडी दुर्गानगर
विज्ञापन

में मंदिर को नुकसान हुआ है। 35 बीघा में कृषि-बागवानी को नुकसान आंका गया है। अंधड़ से सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को भी हुआ है। बंजार में सबसे अधिक 400 ट्रांसफार्मरों के साथ 700 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद होने से बंजार बाजार सहित घाटी के कई क्षेत्रों में बुधवार रात से अंधेरा पसरा है। सैंज को छोड़कर निरमंड, आनी, बंजार, भुंतर, कुल्लू और मनाली में बिजली सप्लाई अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंज घाटी के कादशी राम, रतन सिंह, रेवती राम, ज्ञान चंद, डोला राम, तापेराम बंजार के चिपनी गांव के अमर सिंह को घरों को अंधड़ से नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत गड़सा के प्रवीण सिंह, उत्तम सिंह निवासी खोड़ा आगे और पालगी गांव के रामलाल और गड़सा के रहने वाले नानक चंद ने कहा कि बुधवार रात को भारी बारिश व अंधड़ चलने से उनके घरों की छतें उखड़ गई हैं। कई लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग निकले।

घटना में धारठा गांव में दो भेड़ें भी घायल हो गई है। उपरोक्त लोगों ने प्रशासन और सरकार से नुकसान की मुआवजा प्रदान करने की अपील की है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि अंधड़ और तेज बारिश से जिला कुल्लू में बहुत नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। कहा कि अंधड़ से करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed