फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohtang's climate changed after being covered with snow for 12 months, drought like conditions in November

Kullu News: 12 महीने बर्फ से लकदक रहने वाले रोहतांग की आबोहवा बदली, नवंबर में सूखे जैसे हालात

Thu, 07 Nov 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Rohtang's climate changed after being covered with snow for 12 months, drought like conditions in November
मनाली के रोहतांग दर्रा समेत मनाली की तमाम चोटियों नहीं दिख रही बर्फ ।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। लगभग 12 महीने बर्फ से लकदक रहने वाले रोहतांग दर्रे की आबोहवा भी बदल गई है। इस बार नवंबर में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। बर्फ से ढकी रहने वाली चोटी इस साल वीरान है।
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग के कारण बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज होना इसका कारण माना जा रहा है। इसका असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर भी दिखने लगा है। पर्यटक बर्फ के दीदार को तरस गए हैं। रोहतांग दर्रा की अन्य चोटियों पर भी बर्फ नहीं दिख रही है। इससे मनाली में अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं आ रहे हैं। रोहतांग और अन्य चोटियों में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस बार मौसम की बेरुखी किसानों-बागवानों के साथ पर्यटन कारोबारियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। घाटी में दो महीने से बारिश-बर्फबारी नहीं हुई। मनाली की ऊंची चोटियां इन दिनों बर्फ से ढकी रहती थीं। इन दिनों यह सुनसान हैं।
विज्ञापन

यही हाल रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रा का भी है। पर्यटन की दृष्टि से न तो दशहरा और न ही दिवाली सीजन अच्छा रहा। अब पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस और नववर्ष से उम्मीदें हैं। पर्यटन कारोबारी सुशील कुमार, रमेश ठाकुर, अभय राणा और सोम देव ने बताया कि मनाली में पिछले साल नौ जुलाई को आई बाढ़ के बाद से पर्यटन कारोबार लगातार नीचे जा रहा है। इस साल मई-जून हो या दशहरा, सीजन आशा के अनुरूप नहीं रहा। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, अभी अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं आ रहे हैं। रोहतांग और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मनाली के रोहतांग दर्रा समेत मनाली की तमाम चोटियों नहीं दिख रही बर्फ ।-संवाद

मनाली के रोहतांग दर्रा समेत मनाली की तमाम चोटियों नहीं दिख रही बर्फ ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed