{"_id":"6ab1683366853360d4049ac4","slug":"bjp-mandal-protests-against-the-dilapidated-condition-of-roads-kullu-news-c-89-1-ssml1012-187336-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कों की बदहाली पर भाजपा मंडल का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कों की बदहाली पर भाजपा मंडल का हल्लाबोल
विज्ञापन
बंजार के मंगलौर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा के कार्यकर्ता।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और बंद पड़े बस रूटों के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण मंडल बंजार के कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए बंद सड़कों को जल्द बहाल करने और निर्माणाधीन मार्गों के कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई।
इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक बस रूट प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए जरूरी सड़कों की समय पर बहाली न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके अनुसार लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की धीमी गति का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-तीन के तहत निर्माणाधीन बंजार-बठाहड़, दमोठी-भरठीधार, सिद्धवां-गलवाहधार और सैंज-न्यूली सड़क मार्गों पर लोगों को धूल, गड्ढों और जोखिम भरे सफर के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने इन सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन
शौरी ने कहा कि केंद्र से करीब 44 करोड़ रुपये की राशि मिलने के बावजूद सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र से उपलब्ध करवाए जा रहे बजट का उद्देश्य धरातल पर गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी और बजट के प्रभावी इस्तेमाल की मांग की।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाते रहेंगे। इससे पहले मंगलौर भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।