{"_id":"e2a7c8d22e3d0b2ac57a2d9b748931cb","slug":"rohtang-opend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग बहाल, आज से चलेंगे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग बहाल, आज से चलेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
Updated Tue, 15 Dec 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शून्य से नीचे करीब 10 डिग्री तापमान में कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार देर शाम रोहतांग दर्रा के दोनों छोर से बर्फ हटाने में सीमा सड़क संगठन ने कामयाबी हासिल कर ली है। लेकिन, रास्ता जोखिम भरा होने के कारण फिलहाल इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही के लिए अधिकारिक तौर पर अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार से रोहतांग दर्रे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। बीआरओ के 38 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने रोहतांग पहुुंच कर बर्फ हटाने के इस अभियान को खुद लीड किया। कर्नल ने बताया कि बीती सोमवार रात को करीब नौ बजे तक संगठन के जबान बर्फ हटाने के अभियान में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि रोहतंाग दर्रा में 8 से 10 फुट ऊंची बर्फ की दीवार खड़ी हो गई है। जबकि, वहां पर दिन का तापमान शून्य से लगभग 10 डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
ऐसे हालात में रोहतांग में बर्फ हटाने का काम बेहद चुनौती भरा है। हालांकि, बर्फ हटाने में तैनात जवानों को रोहतांग की परिस्थितियों से लड़ने के लिए जरूरी किट मुहैया करवाया गया है। कर्नल ने बताया कि मंगलवार देर शाम को उन्होंने बर्फ हटा कर रोहतांग दर्रा के दोनों छोरों को आपस में मिला दिया है। लेेकिन, संभवता बुधवार को ही वाहनों को आर-पार होने की अनुमति दी जाएगी। इस पूरे अभियान में चार डोजर, तीन स्नो कटर और दो दर्जन से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन