{"_id":"1d815e68c7d7fbf5dd8bf61445222f4c","slug":"road-dameg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिनों में उखड़ गई टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिनों में उखड़ गई टारिंग
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि और ठेकेदार की लापरवाही के कारण सेऊबाग से काईस स्कूल तक की गई टारिंग 15 दिनों में ही उखड़ गई। टारिंग के लिए क्षेत्र के लोगों ने पैसा इकट्ठा कर लोनिवि के पास जमा करवाए थे। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण की गई टारिंग 15 दिनों में उखड़ गई। इस बारे में लोनिवि से जवाब मांगने पर आनाकानी कर रहा है। इससे लोगों में भारी रोष है। लोगों ने कहा है कि अगर लोनिवि ने एक माह में फिर से टारिंग नहीं की तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
सेऊबाग से स्कूल जाने वाली सड़क पर टारिंग के लिए कुछ वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने एक लाख रुपये जमा कर लोनिवि के खाते में डाला। लोनिवि ने यह काम लापरवाही से करवाया जिससे मात्र पंद्रह दिनों के भीतर टारिंग उखड़ गई। लोगों का कहना है कि यह टारिंग लोनिवि ने सर्दी के दिनों में रात के समय की थी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देव राज नेगी और काईस पंचायत के पूर्व प्रधान परस राम ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण यह सड़क 15 दिनों के भीतर उखड़ चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालक तो परेशान है हीं छात्रों को भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। उधर, लोनिवि के जेई भूपेंद्र ने कहा कि लोगों की इस समस्या को विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। सड़क पर दोबारा टारिंग करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन