फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road blocked in Rahuli; patient left writhing in agony in ambulance for three hours.

Kullu News: राहुली में सड़क बंद, तीन घंटे एंबुलेंस में तड़पते रहे मरीज

Fri, 09 Oct 2026 06:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Road blocked in Rahuli; patient left writhing in agony in ambulance for three hours.
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे राहुली के गोरना के समीप पहाड़ी दरकने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था। सड़क बंद होते ही दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। इसी दौरान रात करीब 10:45 बजे पांगी के मिंधल पुल के समीप सड़क हादसा हो गया। हादसे में घायल दो लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया। रात करीब 11:30 बजे समाजसेवी रोहित चौहान घायलों को अपने वाहन से सिविल अस्पताल किलाड़ लेकर पहुंचे। यहां नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनील कुमार ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। घायलों में रेई निवासी राम सिंह का एक कान पूरी तरह कट गया था और सिर में गहरी चोट थी। वहीं, चसग निवासी संजय कुमार के दोनों घुटनों और हाथों में गहरी चोट पहुंची थी। डॉक्टर ने पुलिस के माध्यम से दोनों घायलों के परिजनों को अस्पताल बुलाया। करीब तीन बजे परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच उन्हें राहुली के पास सड़क बंद होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने सुबह पांच बजे अस्पताल से रवाना होने का फैसला किया। सुबह पांच बजे दोनों घायलों को लेकर एंबुलेंस सिविल अस्पताल किलाड़ से कुल्लू के लिए रवाना हुई। करीब 7:42 बजे एंबुलेंस राहुली के गोरना के पास पहुंची, लेकिन सड़क बंद होने के कारण आगे नहीं जा सकी। सड़क खुलने तक करीब 11 बजे तक दोनों घायल एंबुलेंस में तड़पते रहे। इसके बाद बीआरओ की टीम ने सड़क बहाली के लिए दो की बजाय तीन मशीनें मौके पर लगाईं। मार्ग बहाल होने के बाद एंबुलेंस आगे रवाना हुई और करीब शाम पांच बजे दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दोनों मरीजों को सिविल अस्पताल किलाड़ में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस दोनों मरीजों को लेकर सुबह पांच बजे किलाड़ से रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed