{"_id":"56f146c24f1c1bde5bf14d24","slug":"road-accident-in-kullu-four-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में चार की मौत
कुल्लू
Updated Tue, 22 Mar 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि कुल्लू में मंगलवार को अमंगल हो गया। होली के पावन पर्व पर दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दस घायल अस्पताल उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंडी-कुल्लू की सीमा से सटे बजौरा के कलैहली में एक तेजरफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार महाराष्ट्र निवासी भारती राजेंद्र सिंह (26) नामक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजस्थान के जयपुर का रहने वाला कार चालक सिद्धार्थ यादव (31) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा बंजार से सटे सैंज के धाउगी में पेश आया। जहां बोलैरो कैंपर जीप बेकाबू होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसे में घायल सैंज के बेहणी गांव निवासी तीन साल की मासूम मुस्कान और तीस वर्षीय मनोहर लाल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों ही हादसे चालकों की लापरवाही से पेश आए प्रतीत हो रहे हैं। हादसों के सही कारणों तक पहुंचने के लिए पुलिस वाहनों की मेकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी कर रही है।
विज्ञापन