फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Revenue of Rs 1 crore collected from plot allotment

Kullu News: प्लाॅट आवंटन से जुटाया एक करोड़ का राजस्व

Sat, 20 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Revenue of Rs 1 crore collected from plot allotment
दशहरा उत्सव के लिए तीसरे दिन भी देर शाम तक चली प्लॉटों की नीलामी
विज्ञापन

पहले दिन 32 और दूसरे दिन 37 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्लाॅट आवंटन से अब तक दशहरा उत्सव समिति ने एक करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। तीन दिनों से चल रही नीलामी प्रक्रिया में हर दिन उत्सव समिति ने 30 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया है।
समिति ने प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू की है। 18 सितंबर को पहले दिन 32 लाख का राजस्व प्राप्त किया। पहले दिन की नीलामी ने दशहरा उत्सव समिति ने प्रदर्शनी मैदान में कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टाल और रेडिमेड गारमेंट के लिए प्लाॅट आवंटित किए गए। दूसरे दिन 19 सितंबर को उत्सव समिति ने लोकल झूले, टेंट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें डोम के साथ, होटल ढाबा, हौजरी मार्केट के लिए प्लाॅट आवंटन से 37 लाख का राजस्व अर्जित किया है। तीसरे दिन 20 सितंबर को भी सुबह से देर शाम तक प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया जारी रही। अब तक करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया है।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया 2 अक्तूबर तक चलेगी। दशहरा उत्सव का आगाज 2 अक्तूबर से होगा लेकिन इस दौरान नीलाम होने वाली मार्केट दशहरा उत्सव के संपन्न होने के बाद 9 अक्तूबर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ढालपुर मैदान में उत्सव समिति की ओर से प्लाॅटों की डिमार्केशन की जा रही है। चूना लगाकर प्लाॅट का विभाजन किया जा रहा है ताकि कारोबारियों को अपनी दुकानें लगाने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़। माल रोड में स्थानीय उत्पादों के कारोबारियों की दुकानों के ढांचे बनने शुरू हो गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed