{"_id":"6a970ed38409aab5490825a9","slug":"restore-sainj-ghat-parganu-road-diwan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185588-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज-घाट-परगाणु सड़क की जाए बहाल : दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज-घाट-परगाणु सड़क की जाए बहाल : दीवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज (कुल्लू)। सैंज-घाट-परगाणु और सैंज-फागला सड़क को बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही के प्रधान और पंचायत समिति सदस्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बंजार को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न सड़क समस्याओं और ग्रामीणों को यातायात में आ रहीं दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने सैंज-घाट-परगाणु और सैंज-फागला सड़क को जल्द बहाल कर बस सेवा शुरू करवाने की मांग रखी।
प्रधान दीवान ने बताया कि सड़क लंबे समय से बस यातायात के लिए बंद होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के लिए सड़कें बेहद महत्वपूर्ण हैं। सड़क बहाल होने से लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।
अधिशासी अभियंता पवन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए करीब डेढ़ माह के भीतर सड़क को बहाल कर बस चलाने योग्य बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सैंज-फागला-गोही सड़क से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस सड़क का कार्य जल्द प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत शुरू किया जाएगा। संवाद