फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Residents of Akhara Bazaar met MLA Sundar Singh regarding the problem.

Kullu News: समस्या को लेकर विधायक सुंदर सिंह से मिले अखाड़ा बाजारवासी

Sat, 20 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Residents of Akhara Bazaar met MLA Sundar Singh regarding the problem.
कुल्लू। जिला मुख्यालय के मठ से हो रहे भूस्खलन से इनर अखाड़ा बाजार के लोग सहमे हुए हैं। सितंबर के पहले सप्ताह यहां दो भूस्खलन की घटनाएं होने से इस लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मठ क्षेत्र के भूस्खलन की गंभीर समस्या को देखते हुए शनिवार को इनर अखाड़ा बाजार के लोग कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से ढालपुर में मिले।
विवेक सूद ने कहा कि बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है क्योंकि मठ इलाके में कई घरों से बारिश के पानी की नालियों को सीधे सीवेज चैंबर से जोड़ा है। प्रभावित लोगों ने पिछले दिनों हुए भूस्खलन के मलबे को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अखाड़ा बाजार इलाके में लोगों की सुरक्षा के प्रति वह गंभीर है। इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन और मठ में जमीन धंसने को रोकने के लिए एक योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और अब प्रारंभिक सर्वेक्षण किया गया है और विशेषज्ञ सिफारिशों के आधार पर स्थायी समाधान बनाया जाएगा।
---000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed