{"_id":"65edec05c4531c2845060e62","slug":"repair-of-banjar-tandi-road-begins-traffic-will-remain-closed-for-five-hours-a-day-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118482-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार-तांदी सड़क की मरम्मत शुरू, दिन में पांच घंटे बंद रहेगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार-तांदी सड़क की मरम्मत शुरू, दिन में पांच घंटे बंद रहेगी आवाजाही
Sun, 10 Mar 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की बंजार-तांदी वाया लटीपरी (दमोठी-भरठीधार) सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन ने कार्य आरंभ करवा दिया है। अब मरम्मत कार्य के चलते यह सड़क रोजाना सुबह 11:00 से दोपहर 04:00 बजे तक छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी।
इस बीच केवल आपातकालीन वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति प्रदान की जाएगी। उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द बहाल करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को जारी किए हैं। सड़क की हालत सुधरने से दो ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिलेगी।
बंजार-तांदी मार्ग में आठ महीने से बस न चलने को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी है। मरम्मत कार्य और डंगा लगाने के चलते सड़क को 22 मार्च तक रोजाना दिन में पांच घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
बंजार-तांदी सड़क पर कई स्थानों में आपदा के दौरान डंगे गिरे हैं, लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी डंगे न लगने से बस सेवा बंद चल रही है। इस कारण 12 गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
........
बंजार-तांदी सड़क पर डंगे लगाने का कार्य जारी है। अब सड़क की मरम्मत भी शुरू कर दी है। मार्ग को जल्द बसों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।
-कीर्तिमान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग