फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Relief for IGNOU students: Exam and admission dates extended.

Kullu News: इग्नू विद्यार्थियों को राहत, परीक्षा और दाखिले की तिथियां बढ़ीं

Sun, 04 Oct 2026 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Relief for IGNOU students: Exam and admission dates extended.
कुल्लू। दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने राहत दी है। दिसंबर सत्रांत परीक्षा और जुलाई प्रवेश सत्र से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां बढ़ा दी गई हैं। विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के सात अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, आठ से 15 अक्तूबर तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। जुलाई 2026 सत्र में नए दाखिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी 13 अक्तूबर कर दी गई है। हालांकि, प्रमाणपत्र और सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम इसके दायरे में नहीं होंगे।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र 1148 बंजार के सहायक समन्वयक प्रो. रामानंद ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सहायता के लिए विद्यार्थी बंजार अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed