{"_id":"6ac28f116dafa7724306d408","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-kullu-news-c-89-1-klu1002-188457-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मोटरसाइकिल की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मोटरसाइकिल की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। चंद्रभागा संगम के पास छुरपक पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पेश आया। पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निमा छेरिंग (7) पुत्र टेंबा, निवासी 14 मील, बड़ाग्रां, तहसील मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
उनके पिता यहां ढाबा चलाते हैं और निमा छेरिंग ढाबा के बाहर मौजूद था। इसी दौरान मनाली से केलांग की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पिता ने उसे तत्काल उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक बच्चे के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संवाद