फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of Trout Brood Bank to be completed on time: Omkant

समय पर पूरा हो ट्राउट ब्रूड बैंक का निर्माण : ओमकांत

Sun, 04 Oct 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Construction of Trout Brood Bank to be completed on time: Omkant
पतलीकुहल में निर्माणाधीन हिमाचल प्रदेश के पहले ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण  निदेशक एवं प्रारक
पतलीकूहल (कुल्लू)। ट्राउट फार्म पतलीकूहल में निर्माणाधीन हिमाचल प्रदेश के पहले ट्राउट ब्रूड बैंक का निर्माण तय समय में पूरा करने के निर्देश मत्स्य विभाग के निदेशक एवं प्रारक्षी ओमकांत ठाकुर ने दिए। उन्होंने कुल्लू और लाहौल में विभाग के अधीन चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर उनकी समीक्षा की।
विज्ञापन

पतलीकूहल फार्म में तैयार की जा रही रेडी-टू-ईट सोमकड ट्राउट फिश कैनिंग यूनिट (फिश प्रोसेसिंग यूनिट) का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने यूनिट में स्थापित की जाने वाली मशीनरी और उपकरणों को जल्द लगाने के निर्देश दिए, ताकि इसका संचालन शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में भारी बारिश और आपदा के कारण ट्राउट फार्म पतलीकूहल की जलापूर्ति लाइन और वाटर इनटेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। निदेशक ने जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी जल शक्ति विभाग, कटराईं के अधिकारियों के साथ चर्चा कर इस कार्य को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
कोल्ड वाटर रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर प्रणाली का निरीक्षण
निदेशक ने पतलीकूहल फार्म में संचालित प्रदेश की पहली कोल्ड वाटर रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर प्रणाली (आरएएस) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पल रही ट्राउट मछलियों की प्रगति का जायजा लिया और इस प्रणाली को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने ट्राउट फार्म पतलीकूहल के अधीन संचालित ट्राउट हैचरी बटाहर में पल रहे ट्राउट ब्रूड स्टॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी महीनों में होने वाले ट्राउट प्रजनन से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद जताई।

--लाहौल में भी निरीक्षण किया
लाहौल-स्पीति में मत्स्य विभाग की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से उन्होंने सिस्सू में विभागीय भूमि का निरीक्षण करने के साथ यहां विभागीय कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं को जाना। साथ में सिस्सू झील में एंगलिंग पर्यटन शुरू करने की संभावनाओं को तलाशा।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed