फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Realizing God is possible through the grace of the Satguru: Rajendra

ईश्वर की पहचान सतगुरु की कृपा से संभव : राजेंद्र

Sat, 22 Aug 2026 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Realizing God is possible through the grace of the Satguru: Rajendra
सत्संग भवन कुल्लू में आयोजित हुआ समागम
विज्ञापन

..........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ईश्वर की पहचान सतगुरु की कृपा से ही संभव है। यह बात सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने शनिवार को सत्संग भवन कुल्लू में आयोजित संयोजक स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम (ईएमएस) में कही। उन्होंने आध्यात्मिक समागम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य मानव जाति को ब्रह्मज्ञान से अवगत कराना है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से उस निराकार परमात्मा का बोध होता है, जो सर्वव्यापी, सर्वज्ञ और कण-कण में विद्यमान हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज मानव कल्याण के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आध्यात्मिक सत्य पर प्रकाश डालते हुए श्रीमद्भगवदगीता, रामायण, कुरान, श्री गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबल सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के प्रमाण भी प्रस्तुत किए।समागम के समापन पर संयोजक बीआर रवि ने ज्ञानप्रचारकों, क्षेत्रीय संचालकों, मुखियों, संचालकों, ईएमएस प्रभारियों और उपस्थित साध-संगत का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed