{"_id":"66b22fc6cbbe206278026ed4","slug":"ration-worth-rs-1813-crore-distributed-from-452-fair-price-shops-torul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128269-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"452 उचित मूल्य की दुकानों से वितरित किया 18.13 करोड़ का राशन : तोरूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
452 उचित मूल्य की दुकानों से वितरित किया 18.13 करोड़ का राशन : तोरूल
Tue, 06 Aug 2024 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त तोरूल एस रवीश। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने मंगलवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अप्रैल से जुलाई के दौरान 452 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को करीब 18.13 करोड़ रुपये मूल्य की आवश्यक वस्तुएं और खाद्यान्न उपलब्ध करवाए गए हैं।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में कुल 1,17,327 राशनकार्ड हैं, जो 4,37,488 की आबादी को कवर करते हैं। इसके अलावा, 27 शाखाएं उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उनके घर-द्वार के समीप वितरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है और यह आंकड़ा जल्द ही शत-प्रतिशत हो जाएगा। सभी 452 उचित मूल्य की दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से पीओएस मशीनों द्वारा खाद्यान्नों की बिक्री की जा रही है। दूरवर्ती क्षेत्रों में जरूरत अनुसार उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही हैं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
608 खाद्यान्न दुकानों का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने बताया कि खाद्यान्न व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग समय-समय पर निरीक्षण व खाद्यान्नों के नमूनों की जांच करता है। इस दौरान 608 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 36 में अनियमितताएं पाई गईं। 11 दुकानदारों को चेतावनी दी गई और 88 हजार रुपये की राशि जब्त की गई। खाद्यान्नों की मूल्यांतर राशि 2 लाख 88 हजार पांच रुपये वसूली गई।
विज्ञापन
कुल्लू में 1.56 लाख हैं गैस उपभोक्ता
उपायुक्त ने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं में किसी प्रकार की मिलावट या दोष न हो, इसके लिए उपभोक्ताओं को जानकारी होना जरूरी है। इस उद्देश्य से विभाग ने 77 उपभोक्ता शिविरों का आयोजन किया है, जहां विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिला में 14 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें 1.56 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं।