फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rangoli decorated in Banki School on Diwali

Kullu News: आभूषण, बर्तन भंडारों में करोड़ों का कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rangoli decorated in Banki School on Diwali
धनतेरस के मौके पर कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आभूषणों की खरीदारी को उमड़ी ग्राहकों की भीड़।
कुल्लू। जिले में धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक से बाजार खूब चमका। अनुमान के तहत करोड़ों का कारोबार हुआ है। सबसे अधिक कारोबार आभूषण की दुकानों और बर्तन की दुकानों में हुआ। यहां पर ग्राहकों की भीड़ ऐसी थी कि दुकानदार ग्राहकों को निपटाते-निपटाते थक गए। ज्वेलरी शोरूम सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों से भरे रहे। मनाली, बंजार, सैंज, बंजार और लाहौल-स्पीति जिले के लोगों ने भी कुल्लू आकर खरीदारी की। सोने और चांदी के छोटे आभूषणों की मांग अधिक रही। बर्तन भंडाराें में विभिन्न तरह के बर्तनों की खरीद पर 20 से 60 फीसदी तक छूट रखी गई थी। मौहल के समीप एक बर्तन स्टोर में सुबह से ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। ढालपुर के अस्थायी बाजार में बर्तन की दुकानों में खूब बर्तन बिके।
विज्ञापन

धनतेरस पर कुल्लू में इलेक्ट्रानिक्स के सामान की भी खरीदारी की गई। इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों से लोगों ने टीवी, एलईडी, पंखे, प्रेस, बाशिंग मशीन आदि खरीदे। अखाड़ा बाजार में कृषि उपकरणों की दुकानों में भी कई कृषि उपकरण बागवानों ने खरीदे।
विज्ञापन

अखाड़ा बाजार में जैन ज्वेलर्स के मालिक श्रेयस जैन ने कहा कि सोना पिछले साल के मुकाबले महंगा होने के बावजूद कारोबार पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक हुआ है। ग्राहकों ने सोने के गहने की मात्रा कम की है, लेकिन खरीदारी में कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
धनतेरस पर खूब बिके मिट्टी के दीये
धनतेरस पर दिवाली के लिए मिट्टी के दीये भी बिके। दिवाली को देखते हुए मिट्टी के दीयों की भी खूब डिमांड है। मिट्टी के दीये आकार के आधार पर 50 रुपये के 12 और 80 रुपये के 12 मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed