फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ramswrup gave tips to workers

लोगों तक पहुंचाएं केंद्र की नीतियां : रामस्वरूप

Sat, 29 Aug 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू Updated Sat, 29 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ramswrup gave tips to workers

जनजातीय इलाकों के दौरे पर केलांग पहुंचे सांसद रामस्वरूप शर्मा ने लाहौल-स्पीति भाजपा की बैठक बुलाई। इसमें प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय की अगुवाई में सांसद और संगठन मंत्री का परंपरागत तरीके से खतग और टोपी पहनाकर स्वागत किया। रक्षा बंधन का दिन होने के कारण सांसद रामस्वरूप शर्मा और पूर्व मंत्री मार्कंडेय ने 10-10 महिलाओं से पवित्र राखी बंधवा कर उनको शगुन भेंट किया। बैठक में सदस्यता अभियान सहित कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। जबकि, कांग्रेस सरकार में फैले भ्रष्टाचार और बजट की कमी को लेकर जनता को जागृत करने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों के साथ जन-जन को पार्टी से जोड़ने के टिप्स दिए। इससे पूर्व डॉ. मार्कंडेय ने सदस्यता अभियान को लेकर रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में पिछले दो सालों से विकास के कार्य ठप पड़ गए हैं। कांग्रेस ने बजट में कटौती करने के साथ ही ट्राइबल विरोधी होने का सुबूत दे दिया है। इस दौरान भाजयुमो के अध्यक्ष संजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष सोनम चर्चिपा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed