फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gurugram-based company adopts 100 TB patients

Kullu News: गुरुग्राम की कंपनी ने टीबी के सौ मरीज लिए गोद

Tue, 03 Nov 2026 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Gurugram-based company adopts 100 TB patients
पहले चरण में 25 मरीजों को दी पौष्टिक आहार किट, उपायुक्त ने की पहल की सराहना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी ने जिले के सौ टीबी मरीजों को गोद लिया है। उनके लिए पौष्टिक आहार प्रदान करने की पहल शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में कंपनी की ओर से पहले चरण में 25 मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। दरअसल, क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी उन्मूलन अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर इसका आयोजन किया। इस दौरान टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधीश डॉ. अमित शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा उपस्थित रहे। कन्वर्ज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की सीएसआर मैनेजर प्रतिमा को सम्मानित किया गया। कंपनी ने अपनी सीएसआर के तहत यह पहल की है। उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने समय पर जांच, नियमित उपचार, पौष्टिक आहार और सामाजिक सहयोग के महत्व को बताया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी पर बल दिया। उन्होंने निक्षय मित्र पहल में सहयोग देने वाली कंपनी की सराहना की। कार्यक्रम के बाद जिलाधीश डॉ. शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ठाकुर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने उपचार सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed