{"_id":"6ae9d399c371d9c14f0837c6","slug":"inspection-of-sweets-in-the-market-32000-rupees-in-fines-across-three-cases-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191014-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाजार में मिठाइयों की जांच, तीन मामलों में 32 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाजार में मिठाइयों की जांच, तीन मामलों में 32 हजार जुर्माना
विज्ञापन
कुल्लू। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुल्लू जिले में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विभागीय टीम ने छाटनसेरी, रामशिला और ज्वाणी रोपा में निरीक्षण किया। इस दौरान मूंग दाल, पिन्नी, पेठा, लड्डू, पेड़ा और मिल्ककेक सहित विभिन्न मिठाइयों के नमूने लिए गए। इसके अलावा पकौड़े, मेसू, खोया बर्फी और बेसन बर्फी के नमूने भी भरे गए। वहीं, खाद्य सुरक्षा से जुड़े तीन मामलों का तीन नवंबर को निपटारा किया गया।
इनमें दही, डेयरी एनालॉग और सूरजमुखी तेल से संबंधित मामले शामिल थे। इन मामलों में कुल 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद