फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ram Negi gets honor from Governor for rescue raids

Kullu News: रेस्क्यू के लिए छापे राम नेगी को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

Wed, 08 Jan 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Jan 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Ram Negi gets honor from Governor for rescue raids
रेस्क्यू में बेहतर कार्य करने के लिए छापे राम नेगी को प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित करते राज्यपा
कुल्लू। वर्ष 2024 में मलाणा में बादल फटने के बाद टनल में फंसे चार मजदूरों का रेस्क्यू करने सहित कई अन्य जिंदगियां बचाने के लिए चौहकी गांव के छापे राम नेगी को राज्यपाल शिव प्रताप शुल्क ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। छापे राम ने बादल फटने के बाद अपनी मुस्तैदी से चौहकी, बलाधी में गांव लोगों की जान बचाई थी।
विज्ञापन

गौर रहे कि 01 अगस्त 2024 की सुबह मलाणा में बादल फटने के बाद मलाणा-एक प्रोजेक्ट का बांध टूट गया था। इसके बाद पानी का सैलाब चौहकी, बलाधी गांव की ओर बढ़ा। डैम फटने की सूचना छापे राम नेगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सबका तक पहुंचाई। साथ ही बलाधी के निवासियों को नदी से दूर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बलाधी में आठ घर, एक प्राइमरी स्कूल पानी में बह गए थे, लेकिन जानमाल का नुकसान होने से बच गया। वहीं डैम फटने से प्रोजेक्ट की टनल में फंसे चार मजदूरों को निकालने के लिए कड़ी मेहनत छापे राम नेगी ने रेस्क्यू टीम के साथ की और चारों जिंदगियों को बचा लिया। छापे राम नेगी मणिकर्ण घाटी में नेगी एडवेंचर सर्च एंड रेस्क्यू टीम नाम से एक एजेंसी भी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से अब तक देशी और विदेशी पर्यटकों का सफल रेस्क्यू कर चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की सहायता के लिए छापे राम नेगी हर समय तैयार रहते हैं। छापे राम नेगी ने कहा कि राज्यपाल के हाथों प्रशस्ति पत्र के रूप में सम्मान मिलना गौरव की बात हैं। कुल्लू में इसी तरह से अपनी सेवाओं को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed