{"_id":"3bdaebb2d834972daf6f9289dcc09ac9","slug":"rakhabandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा ‘प्यार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा ‘प्यार’
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन का पर्व जिला में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र बंधन की डोरी बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा करने का वादा किया। रक्षाबंधन पर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
वहीं, जिला में देवी-देवताओं को राखी बांधने की रस्म का भी बखूबी निर्वहन किया गया। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए सजधज कर मायके पहुंचीं, जहां बहनों ने भाई का तिलक कर उन्हें राखी पहनाई। सविता, उर्मिला और राधा ने कहा कि उन्हें इस दिन का इंतजार पूरे साल रहता है। यह दिन बहन-भाई बहन के रिश्ते को समर्पित है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपना फर्ज अदा करती हैं, तो वहीं भाई भी अपनी बहनों की रक्षा का वादा करते हैं। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शहर में दिनभर चहल-पहल रही। महिलाओं का अपने भाई को राखी बांधने का सिलसिला जिला में देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
इस अवसर घरों में खुशी का माहौल रहा। वहीं, दूसरी ओर जिला में देवी-देवताओं को राखी बांधने की परंपरा का निर्वहन भी किया गया। देवता बिजली महादेव के पुजारी तीर्थ राम शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर बिजली महादेव के कुलपुरोहितों ने राखी पहनाकर परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि इस परंपरा को निभाने के बाद बहनों ने अपनी भाई की कलाई में राखी बांधी।
विज्ञापन