{"_id":"6ad21746d00b64477e0072b1","slug":"rajesh-kaupa-entrusted-with-the-responsibility-of-coordinator-kullu-news-c-89-1-klu1002-189496-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में 17 सड़कें अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में 17 सड़कें अवरुद्ध
विज्ञापन
बीआरओ की तीन और पीडब्ल्यूडी की 14 सड़कें शामिल
दारचा-शिंकुला और लोसर-बातल मार्ग पर आवाजाही ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला में बर्फबारी के चलते बीआरओ की तीन प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। जिले में लोक निर्माण विभाग की 14 सड़कें भी अवरुद्ध हैं।
जिला प्रशासन की और से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दारचा से शिंकुला और लोसर से बातल मार्ग पर बर्फबारी के कारण यातायात बंद है। इन मार्गों को बहाल करने के लिए काम जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहतांग दर्रा से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक मार्ग खुला है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक भी यातायात सुचारु है। हालांकि, दारचा से सरचू तक का मार्ग बंद है। इस कारण पर्यटक आगे नहीं जा पा रहे हैं।
सुमदो-काजा-ग्राम्फू राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर सुमदो से लोसर तक यातायात जारी है, जबकि लोसर से बातल तक मार्ग बर्फबारी के कारण बंद है। ग्रांफू से बातल तक का मार्ग भी बंद दर्ज किया गया है।
उदयपुर उपमंडल में तांदी से कडु नाला तक एसकेटीटी सड़क खुली है। स्पीति उपमंडल में भी सुमदो से लोसर तक यातायात जारी है। जिले में 24 डीजल ट्रांसफार्मर गैर-कार्यशील दर्ज किए गए हैं। उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स का कहना है कि बंद पड़ी सडकों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।