{"_id":"67b9ffc38928b6c97b001102","slug":"raja-ghepan-will-go-to-malana-to-meet-elder-brother-jamlu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141810-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बड़े भाई जमलू से मिलने मलाणा जाएंगे राजा घेपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बड़े भाई जमलू से मिलने मलाणा जाएंगे राजा घेपन
Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में लामोई उत्सव के दौरान परंपरा का निर्वहन करते ग्रामीण। स्त्रोत: जागरूक पाठक
लामोई में कहा, देवकारज को ठीक से निभाएं
सामान्य होगी बारिश, गूर के माध्यम से की भविष्यवाणी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जगदंग पूणा के लामोई की रात लाहौल के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन ने गुर के माध्यम से भविष्यवाणी की है। राजा घेपन ने गूर के माध्यम से कहा कि अगले केसमदुरु को अपने बड़े भाई देवता जमलू से मिलने मलाणा जाएंगे।
गौर रहे कि कि वर्ष 2017 को जुलाई-महीने में भी राजा घेपन अपने लाव लश्कर के साथ मलाणा यात्रा को निकले थे और अपने भाई जमलू से भेंट कर वापस लाहौल पहुंचे थे। मलाणा में उनके रथ को सजाकर जमलू देवता ने विदाई दी। राजा घेपन का रथ जगह-जगह रुका और लोगों के बुलावे पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। राजा घेपन के हरुका प्रेमचंद ने बताया कि बीते शुक्रवार को जगदंग पूणा का लामोई परंपरागत तरीके और हर्षोल्लास से मनाया गया। रात को दोंखोर के बाद राजा घेपन ने अपने गूर टशी के माध्यम से साल भर की भविष्यवाणी की। देवता ने गूर के माध्यम से कहा कि मनुष्य अपने को देवी देवताओं से ऊपर न समझें। मेरा देव कारज ठीक से करेंगे तो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। इस साल छुटपुट बीमारियां होंगी, मगर मैं उससे तुम्हारी रक्षा करुंगा। बारिश सामान्य रहेगी लेकिन फसल की पैदावारी ठीक होगी। विश्व में युद्ध के हालात छिटपुट बने रहेंगे। गौर रहे कि राजा घेपन की गूर के माध्यम से होने वाली भविष्यवाणी पर सबके नजरें रहती हैं, जिस तरह के संकेत देवता के ओर से दिए गए हैं। घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।
--