{"_id":"67c1e800f46ed6d1f808b3c5","slug":"rainwater-entered-drug-de-addiction-center-patients-sent-home-after-giving-medicines-kullu-news-c-89-1-ssml1015-142227-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशा निवारण केंद्र में घुसा बारिश कापानी, दवाइयां देकर घर भेजे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशा निवारण केंद्र में घुसा बारिश कापानी, दवाइयां देकर घर भेजे मरीज
Fri, 28 Feb 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के खराहल के माहिष में जीप पर गिरी चट्टान।-संवाद
प्रबंधन को मजबूरी में करना पड़ा शिफ्ट, एंबुलेंस की मदद से घरों तक पहुंचाए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर स्थित स्वास्थ्य विभाग का नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भारी बारिश के कारण तालाब बन गया। केंद्र के परिसर समेत दो भवनों में सीढ़ियों तक पानी भर गया।
प्रबंधन को केंद्र में उपचार के लिए भर्ती 15 मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। प्रबंधन ने शुक्रवार को खतरे को देखते हुए इसे खाली कर दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से मरीजों को शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस मंगवाई गईं। एंबुलेंस की मदद से मरीजों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। इन मरीजों को तीन दिन की दवाएं दी गई हैं। हालांकि, इन मरीजों को मौसम साफ रहने पर दो तीन मार्च को दोबारा केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया जाएगा।
भारी बारिश के कारण सड़कों के किनारे निकास नालियां बंद होने से भुंतर के नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में शुक्रवार को सुबह पानी भर गया। प्रबंधन को मजबूरन मरीजों को घर भेजने का फैसला लेना पड़ा। केंद्र में वर्तमान में 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें 12 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर के नोडल अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि भारी बारिश के कारण केंद्र में पानी भर गया। इस वजह से मरीजों को उनके घर भेजना पड़ा है। सभी मरीजों को एंबुलेंस की मदद से घर पर परिजनों की निगरानी में छोड़ा गया है। मरीजों को तीन दिनों की दवा उपलब्ध करवाई गई है। मौसम साफ होते ही दोबारा सभी मरीजों को केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--