फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain stopped apple harvesting in the middle of the season

Kullu News: बारिश ने रोका सीजन के बीच सेब तुड़ान

Wed, 30 Jul 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Rain stopped apple harvesting in the middle of the season
खराहल (कुल्लू)। जिले में सोमवार रात से हो रही बारिश से बागवानों ने सेब व नाशपाती का तुड़ान रोक दिया है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते कुल्लू-मंडी हाईवे भी अवरूद्ध रहा। ऐसे में बागवान किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। नाशपाती सहित टमाटर व अन्य सब्जियां भी मंडियों में कम पहुंचीं।
विज्ञापन

अधिकतर बागवानों ने सेब का तुड़ान नहीं किया। हालांकि सेब सीजन धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। आउटर सराज में रॉयल, कुल्लू में अर्ली रॉयल के साथ गाला, जरामाइन जैसी सेब की किस्में मंडियों में पहुंच रही हैं। शुरुआती दौर में बागवानों को बेहतर दाम मिले हैं लेकिन कच्चा सेब आने से दाम लुढ़कने लगे हैं। घाटी के बागवान अमित, महेश, चमन, राम लाल, देवराज ने कहा कि मंगलवार को सुबह बारिश के कारण सेब और नाशपाती का तुड़ान नहीं हो पाया। बागवानों ने कहा कि बारिश में सेब को तुड़ान करना ठीक नहीं है। वहीं हाईवे-तीन के भी बाधित होने से सेब को बाहरी मंडियों तक पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में अगर सेब फंस गया तो खराब हो जाएगा।
विज्ञापन

फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि बारिश से सेब व नाशपाती का तुड़ान बाधित हुआ है। ऐसे में बुधवार को मंडियों में सेब कम मात्रा में पहुंचेगा। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती मोहन ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को बंदरोल सब्जी मंडी में फलों की नीलामी सामान्य दिनों की तरह हुई। बारिश के बावजूद दामों पर असर नहीं पड़ा लेकिन बारिश से तुड़ान प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed