फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain of walnuts on the chariot of Maharishi Gargacharya in Khaniyargi

Kullu News: खनियारगी में महर्षि गर्गाचार्य के रथ पर अखरोट की बारिश

Wed, 18 Sep 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Rain of walnuts on the chariot of Maharishi Gargacharya in Khaniyargi
खनियारगी में महर्षि गर्गाचार्य के रथ का अखरोटों के साथ स्वागत करते देवलू। -स्रोत : वीडियोग्रैब
सैंज (कुल्लू)। शरद ऋतु के आगमन के साथ ही कुल्लू जिला में शौयरी मेलों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में सैंज के घाट खनियारगी में आयोजित शौयरी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। दोपहर बाद जब अधिष्ठाता देवता महर्षि गर्गाचार्य अपने हारियानों संग वाद्ययंत्रों की धुन पर मेले में पहुंचे, तो देवध्वनि से वातावरण देवमयी हो गया।
विज्ञापन

देवता के आगमन पर स्थानीय लोगों और महिलाओं ने उनके रथ पर अखरोटों की बारिश की, और धूप व फूल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर देवता की परंपरागत कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों और देव समाज से जुड़े लोगों ने घाटी की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सामूहिक नाटी डाली। इस का मेले में आए मेहमानों का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

यह मेला फसलों की कटाई के समापन और आने वाली कठोर सर्दियों की तैयारी के लिए मनाया जाता है। देवता गर्ग ऋषि ने घर-घर जाकर लोगों को आशीर्वाद दिया। मेले में अखरोटों की बारिश, जो बुरी आत्माओं से बचने और शांति के लिए की जाती है, इस परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के कारदार कुबेर सिंह और भंडारी भोजराज ने बताया कि मेला हर साल सामूहिक समृद्धि और सुख-शांति की कामना के साथ मनाया जाता है। स्थानीय निवासी पूर्ण चंद ने कहा कि इस बार मेले में लोगों का विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले के दौरान स्थानीय लोगों ने जूब देकर रिश्तेदारी और भाईचारे का संदेश फैलाया, जो इस आयोजन का एक और महत्वपूर्ण पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed