{"_id":"6a7611462d0b453d2c099b54","slug":"rain-halts-apple-harvesting-growers-concerns-mount-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183581-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश ने रोका सेब का तुड़ान, बागवानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश ने रोका सेब का तुड़ान, बागवानों की बढ़ी चिंता
Sat, 08 Aug 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में वीरवार रात से जारी बारिश ने सेब और नाशपाती की फसल के तुड़ान पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को बागवान बगीचों तक नहीं पहुंच सके। वहीं, किसानों का टमाटर और अन्य फसलों का तुड़ान भी प्रभावित रहा।
बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। घाटी में सेब सीजन शुरू हो चुका है लेकिन लगातार बारिश के कारण तुड़ान प्रभावित हो रहा है। पर्याप्त मात्रा में सेब नहीं तोड़े जाने से सब्जी मंडियों तक भी अपेक्षित आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।
रातभर हो रही बारिश के कारण सुबह समय पर बगीचों में काम शुरू नहीं हो पा रहा। दोपहर में भी मौसम बार-बार बदलने से तुड़ान का कार्य बाधित हो रहा है। इससे बागवानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
बागवान कमलेश, रोहन, वेदराम, निरत राम और अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते तुड़ान का कार्य प्रभावित हो रहा है और यदि मौसम जल्द नहीं खुला तो नुकसान बढ़ सकता है।