फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raila village remains thirsty for 10 months after the disaster

Kullu News: आपदा के 10 महीने से प्यासा रैला गांव

Thu, 16 Apr 2026 11:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
Raila village remains thirsty for 10 months after the disaster
सैंज (कुल्लू)। मनुष्य के लिए जल ही जीवन है, लेकिन रैला गांव के बाशिंदों के लिए पिछले 10 महीने से यह जीवन एक जद्दोजहद बन गया है। बीते साल आई भारी प्राकृतिक आपदा ने गांव की उठाऊ पेयजल योजना को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था, जिसे आज तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। आलम यह है कि गांव की सभी मुख्य पाइपलाइनें मलबे में दबी हैं और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी उनकी सुध लेना तो दूर, अब फोन उठाना भी नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीण गुड्डू राम, हरि सिंह, सतीश कुमार, नरेश कुमार और निधि सिंह ने विभाग के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आपदा के इतने महीनों बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होना प्रशासनिक संवेदनहीनता का प्रमाण है। लोगों ने जल शक्ति विभाग को दो-टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल योजना को बहाल नहीं किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। विभाग का घेराव किया जाएगा। जलशक्ति विभगा कुल्लू के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि स्कीम क्यों बंद है, इसकी रिपोर्ट विभाग के लारजी डिवीजन से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed