फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Raghunath's city was immersed in the celebration of Holi, groups came out with drums

Kullu News: होली के जश्न में डूबी रघुनाथ की नगरी, ढोल-नगाड़ों के साथ निकलीं टोलियां

Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Raghunath's city was immersed in the celebration of Holi, groups came out with drums
कुल्लू के सरवरी में पारंपरिक वाद्यंत्रों के साथ होली उत्सव मनाने के लिए निकली होली गायन करने वा
रंगोत्सव... होली गीतों की गूंज ने भरी मस्ती, आज बड़ी होली पर भी उड़ेगा गुलाल
विज्ञापन

अखाड़ा बाजार में वैरागी समुदाय के लोगों ने ब्रज के गीत गाकर खूब जमाया रंग

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। होली के गीतों की गूंज... हवा में उड़ता गुल और ढोल-नगाड़ों की थाप पर मस्त होकर निकली टोलियां...। भगवान रघुनाथ की नगरी में बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दिन भर खूब गुलाल उड़ा।
लोगों ने एक-दूसरों को रंग लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। बुधवार को छोटी होली पर कुल्लू में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। वीरवार को भी होली की धूम रहेगी। जिले में होली उत्सव का आगाज हो गया है। बुधवार को भगवान रघुनाथ की नगरी में रंग लगाने के लिए ढोल-नगाड़ों की थाप पर टोलियां निकलीं। होली के गीतों पर लोग खूब झूमे। वीरवार को कुल्लू में बड़ी होली मनाई जाएगी। मंगलवार रात को भी कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में वैरागी समुदाय के लोगों ने होली गीत गाकर रंग जमाया। छोटी होली पर अखाड़ा बाजार और लोअर ढालपुर और सरवरी में सुबह 9:00 बजे 70 से 80 फीसदी दुकानें खुलीं। होली का माहौल सुबह 10:00 बजे तक बाजार बनता गया। इसके बाद अखाड़ा बाजार में ढोल-नगाड़ों और करनाल की स्वरलहरियों के बीच टोलियां निकली। छोटी होली पर भी लोगों का उत्साह कम नहीं था।
विज्ञापन

--
घर आईं टोलियों की खूब हुई आवभगत
लोअर ढालपुर और सुल्तानपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। बाजार में होली गीतों पर लोग झूमे। रंग लगाने आईं टोलियों की घरों में आवभगत की गई। ढालपुर में भी छोटे-छोटे समूहों में लोगों ने होली मनाई। युवा जमकर नाचते दिखे। छोटी होली पर मस्ती का सिलसिला शाम तक जारी रहा। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों की इन दिनों वार्षि परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं देने के बाद विद्यार्थी भी होली के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। होली के दौरान हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, एसपी कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed