{"_id":"661bc1f816af75cefa017303","slug":"rafting-enthusiasts-are-descending-into-beas-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120715-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास में उतर रहे राफ्टिंग के शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास में उतर रहे राफ्टिंग के शौकीन
विज्ञापन
कुल्लू। अप्रैल का पहला पखवाड़ा बीतते ही कुल्लू जिले में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। मनाली और कुल्लू के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने के साथ ही साहसिक गतिविधियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
जैसे-जैसे गर्मी का सिलसिला बढ़ेगा, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर क्राॅसिंग, ट्रैकिंग आदि गतिविधियों में इजाफा होगा। इन दिनों राफ्टिंग प्वाइंटों में पर्यटकाें की चहल-कदमी काफी अधिक बढ़ गई है। राफ्टिंग प्वाइंट बबेेली, पिरडी में तो दिन के समय सैलानियों का मेला लग रहा है। देश-विदेश से आने वाले सैलानी रिवर राफ्टिंग करना नहीं भूल रहे हैं। सैलानियों में रिवर राफ्टिंग को लेकर भारी उत्साह है। खासकर युवा पर्यटक रिवर राफ्टिंग को तरजीह दे रहे हैं। ब्यास की जलधारा शांत है, इसे राफ्टिंग के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है।
सैलानी बबेली से करीब चार से पांच किलोमीटर का सफर कर बाशिंग पहुंच रहे हैं। पिरड़ी से राफ्ट में बैठने वाले पर्यटक शाढ़ाबाई में उतरते हैं। राफ्टिंग से जिले में करीब 5,000 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं। इन युवाओं को राफ्टिंग कारोबार से ही रोजगार मिल रहा है। सैलानी इन दिनों रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। कुल्लू मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान हुक्म सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में राफ्टिंग गतिविधियों में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
.........
ऑपरेटरों को नियमों के तहत ही राफ्टिंग करवाने को कहा गया है। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो फिर कार्रवाई की जाएगी।
-सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी