Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Questions raised over reserve prices for six parking sites; demand for an inquiry.

Kullu News: छह पार्किंगों के आरक्षित मूल्य पर उठे सवाल, जांच की मांग

Sun, 29 Nov 2026 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over reserve prices for six parking sites; demand for an inquiry.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने उठाए आरक्षित मूल्य पर सवाल
विज्ञापन

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नगर परिषद मनाली की छह पार्किंगों को ठेके पर देने की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने पार्किंगों के आरक्षित मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। नगर परिषद ने 27 नवंबर को छह पार्किंगों की नीलामी करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन मूल्य निर्धारण में विसंगतियों को लेकर शिकायत सामने आने के बाद प्रक्रिया तीन दिसंबर तक टाल दी गई है।
गौतम ठाकुर ने कहा कि मालरोड पर अग्निशमन विभाग के समीप चार मंजिला पार्किंग बनाई गई है। इसमें करीब 160 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है, लेकिन इसका वार्षिक आरक्षित मूल्य मात्र 18 लाख रुपये रखा गया है। एक अन्य छोटी पार्किंग की क्षमता महज 20 से 22 वाहनों की है और इसका वार्षिक आरक्षित मूल्य 10.99 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि दोनों पार्किंगों की क्षमता में भारी अंतर होने के बावजूद उनके आरक्षित मूल्यों में इतना कम अंतर किस आधार पर रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड छह के नागरिकों को कम दरों पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसी सुविधा नगर परिषद के अन्य वार्डों के लोगों को भी मिलनी चाहिए। नगर परिषद का दायित्व सरकारी राजस्व की रक्षा करना है। उन्होंने सभी छह पार्किंगों का स्वतंत्र मूल्यांकन करवाने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed