फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Provide facilities to the *hariyans* (people) living on the left bank.

वामतट पर बैठने वाले हारियानों को मिलें सुविधाएं : जय ठाकुर

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Provide facilities to the *hariyans* (people) living on the left bank.
दशहरा ::
विज्ञापन

बोले, बारिश के दौरान देवलुओं को होती है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान वामतट अंगुडोभी के पास बैठने वाले देवी-देवताओं के हारियानों को हर वर्ष समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देव संस्कृति शोध संस्थान के अध्यक्ष जय ठाकुर ने बताया कि दशहरा समिति की ओर से यहां टेंट तो उपलब्ध करवाए जाते हैं, लेकिन जगह ढलानदार होने के कारण बारिश का पानी टेंटों में घुस जाता है। इससे देवलुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पांच देवी-देवता विराजमान होते हैं। इनमें जमलू महाराज मलाणा, जीव जमलू जाणा, सरवल नाग सौर, देवता आजीमल नारायण सोयल और शुकली नाग तांदला शामिल हैं। जमलू महाराज मलाणा के पास यहां सरायं बनी हुई है, लेकिन अन्य चार देवी-देवताओं के साथ आने वाले कारकूनों और हारियानों को ठहरने सहित अन्य सुविधाओं की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

जय ठाकुर ने दशहरा समिति और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पांचों देवी-देवताओं के साथ आने वाले हारियानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यहां शेड या सरायं बनाने की मांग की, ताकि दशहरा उत्सव के सात दिनों के दौरान देवलुओं को बारिश और अन्य असुविधाओं से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कारदार संघ सहित देवी-देवताओं के नाम पर गठित विभिन्न संगठनों से भी देव समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed