फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   protest

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन भेजा

Mon, 10 Feb 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
protest
कुल्लू में अपनी मागों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते जेबीटी प्रशिक्षु। - फोटो : Kullu
कुल्लू। बीएड डिग्री धारक युवाओं को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र किए जाने के विरोध में मंगलवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने जिला मुख्यालय में रोष रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। कॉलेज चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली में प्रशिक्षुओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री और एनसीटीई दिल्ली को ज्ञापन भेजा गया। जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि उनकी मांग है कि बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी में शामिल न किया जाए। जब जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए अलग से सरकार की ओर से संस्थान खोले गए हैं तो बीएड धारकों को कैसे जेबीटी के लिए रखा जा रहा है। हर साल लगभग 5000 से अधिक युवा जेबीटी की ट्रेनिंग लेते हैं। बीएड व जेबीटी धारक दोनों की न्यूनतम योग्यता भी अलग-अलग हैं। इस मामले में सरकार कोर्ट में उनका सही पक्ष नहीं रख रही है। अब तक केस को लगभग एक साल हो रहा है। लेकिन सरकार हाईकोर्ट में जवाब देने में असफल हुई है। हाईकोर्ट ने एक बार फिर सरकार से 20 मार्च को जवाब मांगा है। ऐसे में सरकार कोर्ट में जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षुओं का सही तरीके से पक्ष रखे। इसके साथ ही स्कूलों में खाली पड़े जेबीटी अध्यापकों के रिक्त पदों को भी भरें। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षुओं की मांगों पर कोई गौर नहीं करती है तो आने वाले दिनों में प्रशिक्षु कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान जिला संयोजक खूब राम, उपाध्यक्ष अक्षिता, सचिव राज कुमार, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र, पवन, खीमी देवी, ध्यान सिंह, नवल, यशु, हर्षिता चंदेल, प्रियंका, पूजा, भूपेंद्र, मंजू, रजनी, इंदू, चंद्रकांता, राकेश, अमित, सुनील, विजय, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed