{"_id":"6a986025a4ed5634ee081a83","slug":"clouds-pour-down-havoc-six-roads-and-60-transformers-out-of-service-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185640-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आफत बन बरसे बादल, छह सड़कें और 60 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आफत बन बरसे बादल, छह सड़कें और 60 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
कुल्लू। उपमंडल कुल्लू और बंजार क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से छह सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं, जबकि 111 ट्रांसफार्मर भी बाधित हो गए थे। इनमें से 51 ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर दिए गए हैं लेकिन 60 ट्रांसफार्मर बंद रहने से बंजार, सैंज के अलावा जिला मंडी के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुल 100 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। वहीं, सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। खासकर फल और सब्जी उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। हालांकि, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों और बोर्ड ने सड़कों, हाईवे और बिजली बहाली का कार्य शुरू कर दिया है।
वहीं, जिले के आनी उपमंडल में पिछले कल हुई भारी बारिश के कारण जलोड़ी जोत के साथ लगते क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 चार स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। बिंद्रा बणी, फडेलनाला, सराली और कोटनाला के समीप खनाग नाला में सड़क बाधित हो गया। जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा और चार स्थानों पर यातायात बाधित हुआ। उन्होंने बताया कि इनमें से बिंद्रा बणी और फाडेलनाला में सड़क बहाल कर दी गई है, जबकि सराली और कोटनाला के समीप खनाग नाला में सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष सड़कों और बिजली की बहाली का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस सड़कों पर ठप पड़ा है यातायात
उपमंडल कुल्लू में बिउंस बाई से भुलंग, छरोड़ नाला से भ्रैंण, त्रैहण-नरोगी और डुगीलसे से डुपकण सड़क भारी बारिश के कारण बंद हैं। इसके अलावा बंजार उपमंडल में नगलाड़ी-शरची और जिभी-बाहु-गाड़ागुशैणी सड़क बंद है। हाईवे-305 को बहाल कर दिया गया है। विद्युत उपमंडल थलौट के तहत जिला कुल्लू और मंडी के 60 ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं।