फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   protest

सरकार, लोनिवि-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
protest
कुल्लू में डॉक्टरो और भूतनाथ पुल को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों की कमी, भूतनाथ पुल का मरम्मत कार्य शुरू न होने, भुंतर-मणिकर्ण-बरशैैणी सड़क को ठीक करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में सोमवार को सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यालय से निकला रैली ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की मांग उठाई। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में स्वीकृत डॉक्टरों के कई पद खाली चल रहे हैं। लेकिन विभाग और सरकार इन खाली पदों को भरने में गंभीर नहीं है। इससे तीन जिलों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार की ओर से इस अस्पताल की अनदेखी की जा रही है। भूतनाथ पुल जनवरी 2019 से लेकर वाहनों के लिए बंद पड़ा है। प्रशासन ने बिना जांच के पुल को बंद किया है। अफसरशाही अपनी मनमानी करने पर ही तुली है। मणिकर्ण-बरशैणी सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। लेकिन एनएचपीसी कंपनी सड़क को ठीक नहीं कर रही है। इन समस्याओं को कई बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं। इसके बावजूद सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी कुल्लू की मासिक बैठक अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष उत्तम शर्मा, अनिल सूद, किशन ठाकुर, सेनापाल शर्मा, केहर चंद ठाकुर, जीवन ठाकुर, संजय पठानिया, रंजीत सिंह, हीरा लाल पुजारी, विशाल महंत, गोपाल ठाकुर, सूरत राम, इशान आजाद, सुभाष गौतम, विष्णु महंत, सुखराम, मुकेश महंत, गिरीश ठाकुर, मीरा ठाकुर, सुनील भारती, समीर भारती, खुशी राम, शिवदयाल, राजकुमार, नंद लाल ठाकुर, चेतन ठाकुर, इंदिरा ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा राणा, महेश, कुंजलाल, जोगिंद्र सिंह, नानक चंद, लालचंद, आलम चंद, टिकम राम, डीणे राम, होतम राम, बीडीसी सदस्य देवी चंद, शांति देवी, मीना देवी, रामदेई, जगरनाथ ठाकुर, सोमदेव ठाकुर, बेअंत ठाकुर, ललित, राजू, प्रणव, बॉबी, सुशील, प्रदीप, नवल किशोर, देव राज, गुमान सिंह, हेमसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed