{"_id":"669e620988e073bd530ba7a0","slug":"procession-taken-out-on-the-inauguration-of-saate-jaach-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127281-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: साते जाच मेले के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: साते जाच मेले के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
रघुपर घाटी के फनौटी के साते जाच मेले में देवता सत्य नारायण
कुल्लू। जिले की रघुपुरघाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण का तीन दिवसीय साते जाच मेला सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। देवता का रथ मेला स्थल पहुंचा तो मेला कमेटी फनौटी ने भव्य स्वागत किया। बनाला गांव की महिलाओं ने भी देवता का देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया। इस मौके पर बनाला, जुहड़ और फनौटी गांव के लोग ढोल, नगाड़ों, नरसिंगों और करनाल की धुन पर झूम उठे।
जलोड़ी क्षेत्र के देवता व्यास ऋषि झरौन भी पूरे लाव-लश्कर के साथ मेले में पहुंचे और देवता सत्य नारायण के साथ मिलन हुआ। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने किया। उनके साथ रघुपुर कांग्रेस जोन एक के अध्यक्ष तमेश शर्मा, बिट्टू ठाकुर भी मौजूद रहे।
सेस राम आजाद ने कहा कि देवी-देवताओं के मेले लोक संस्कृति प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि माशनू नाला से रोहाचल-जुहड़ सड़क को पक्का करने के लिए सरकार से बातचीत की जाएगी। मेले में स्कूल बनाला, महिला मंडल बनाला और प्राइमरी स्कूल फनौटी ने शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष उगम राम ठाकुर, बालकृष्ण, एनएस दीपक, चमन ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, कारदार राम मूर्ति, सुनील ठाकुर, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
000