फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Private vehicles arriving from the direction of Bhuntar will be parked near the Angora Farm.

Kullu News: भुंतर की ओर से आने वाले निजी वाहन अंगोरा फार्म के पास होंगे पार्क

Sat, 24 Oct 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Private vehicles arriving from the direction of Bhuntar will be parked near the Angora Farm.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान 26 और 27 अक्तूबर को संभावित भीड़ के मद्देनजर जिला पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से निजी वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार भुंतर की ओर से आने वाले निजी वाहन पिरड़ी से पहले अंगोरा फार्म के पास पार्क किए जाएंगे। वहां से आगे कुल्लू शहर आने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना होगा। टिकरा बावड़ी से आगे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पतलीकूहल और फोरलेन की ओर से आने वाले वाहन भूतनाथ पुल से कुल्लू शहर में प्रवेश कर खोरीरोपा या अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे। हल्के मोटर वाहन भूतनाथ पुल और रूट की बसें बेली ब्रिज से आवागमन करेंगी।
बसों को छोड़कर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। माल चढ़ाने और उतारने का समय रात 12 से सुबह सात बजे तक निर्धारित किया गया है। सड़क किनारे या अनधिकृत स्थानों पर पार्क वाहनों को यातायात बाधित करने पर टो करके हटाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने लोगों से ढालपुर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक वाहन लेकर आने से बचने, पैदल चलते समय फुटपाथ का उपयोग करने और देवी-देवताओं की जलेब व शोभायात्राओं के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed