फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Private and HRTC operators confused about timetable in Dhalpur

ढालपुर में समय सारिणी को लेकर निजी और एचआरटीसी के परिचालक उलझे

Sat, 19 Nov 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Private and HRTC operators confused about timetable in Dhalpur
ढालपुर चौक पर आपस में उलझते निजी और निगम की बसों के चालक-परिचालक। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। समय सारिणी को लेकर कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस के चालक-परिचालक उलझ पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब दस मिनट तक बसों में बैठी सवारियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर भी गाड़ियों की आवाजाही न होने से लंबा जाम लग गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोपहर बाद करीब 04:15 के आसपास ढालपुर चौक पर परिवहन निगम और निजी बस चालक-परिचालक में समय सारिणी को लेकर बहस शुरू हुई।
विज्ञापन

कुल्लू में शनिवार को चालकों-परिचालकों की बहस के कारण सवारियों और राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा। घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें निजी बस के चालक-परिचालक परिवहन निगम के चालक परिचालक को बस आगे न ले जाने की बात कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों में समझौता करवाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निजी और परिवहन निगम की बसों को निर्धारित रूटों पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed