फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Presidential Visit: Atal Tunnel to remain closed to traffic for four hours.

राष्ट्रपति दाैरा : चार घंटे यातायात के लिए बंद रहेगी अटल टनल

Sat, 03 Oct 2026 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Presidential Visit: Atal Tunnel to remain closed to traffic for four hours.
मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। राष्ट्रपति के अटल टनल और हिडिंबा मंदिर दौरे के दौरान करीब तीन से चार घंटे तक यातायात रोका जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 600 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मनाली से रोहतांग तक के क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रपति छह अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे मनाली पहुंचेंगी। सासे हेलीपैड से सर्किट हाउस तक उनके काफिले के दौरान भूतनाथ मंदिर और सर्किट हाउस के आसपास नाके लगाकर कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को राष्ट्रपति सुबह अटल टनल का अवलोकन करने जाएंगी। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे तक अटल टनल तीन से चार घंटे यातायात के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलचान में नाका लगाकर सभी प्रकार के वाहनों को अटल टनल की ओर जाने से रोका जाएगा। हालांकि, पर्यटकों और जरूरी सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर लाहौल की ओर जाने की अनुमति दी जा सकेगी।राष्ट्रपति के अटल टनल से वापस मनाली लौटने का समय दोपहर 12 से एक बजे के बीच प्रस्तावित है। इसके बाद वह हिडिंबा मंदिर जाएंगी।
इस दौरान भी करीब चार घंटे यातायात रोका जाएगा। रामबाग, लॉग हट्स और घटोत्कच मंदिर के समीप नाके लगाकर हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।

आठ अक्तूबर को राष्ट्रपति के मनाली से रवाना होने के दौरान भी सासे हेलीपैड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के चलते कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। उनके काफिले के गुजरने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed