{"_id":"65a02b8e4744957c4906d76c","slug":"preparations-to-celebrate-diwali-in-kullu-lamps-are-being-purchased-kullu-news-c-89-1-klu1001-14681-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिवाली मनाने की तैयारी, खरीदे जा रहे दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिवाली मनाने की तैयारी, खरीदे जा रहे दीये
Thu, 11 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं कुल्लू में दिवाली मनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोग अपने घरों में दीये जलाकर राम मंदिर बनने की खुशी मनाएंगे।
लोगों से अपने घरों में दीये जलाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। इसी को देखते हुए कुल्लू में दीयों की बिक्री शुरू हो गई है। 22 जनवरी को दीये जलाने के लिए लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दीये बेचने वाले भी ब्रिकी होते देख खुश हैं। 30 रुपये में मिट्टी के एक दर्जन दीये बेचे जा रहे हैं।
आने वाले दिनों में दीयों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके साथ श्रीमद्भागवत गीता सहित राम से जुड़ी अन्य किताबों के लिए पुस्तक विक्रेताओं के पास ग्राहक आने लगे हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुल्लू के लोगों में काफी उत्साह है। जगह-जगह पर अक्षत कलश यात्राओं का भव्य स्वागत करने के बाद अब अक्षत और निमंत्रण घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
करीब 50,000 से अधिक परिवारों तक अक्षत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। घरेलू सामान विक्रेता बॉबी ने कहा कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा को देखते हुए मिट्टी के दीये खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं। सर्दियों में दीयों की खरीद नहीं होती थी। बरहाल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुल्लू में खुशी का माहौल है। संवाद