फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preparations begin for Sisri fair in Karad Valley

Kullu News: कराड़ घाटी में सिसरी मेले की तैयारियां शुरू

Sun, 13 Sep 2026 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Sisri fair in Karad Valley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज की कराड़ घाटी में आयोजित होने वाले पारंपरिक सिसरी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिवसीय सिसरी मेला (शैरी जाच) 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले में देवता व्यास ऋषि, चोतरू नाग और लक्ष्मी नारायण बशावल शिरकत करेंगे।

मेले के दौरान देव संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। नाटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। पारंपरिक मेले में देवताओं के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रघुपुर के साथ जलोड़ी क्षेत्र के लोग भी मेले में भाग लेते हैं। मेला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम भी तय किए जा रहे हैं। मेला कमेटी के प्रधान मुकेश कटोच और यशपाल कटोच ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सिसरी मेला देव और लोक संस्कृति का परिचायक है। मेले में बड़ी संख्या में व्यापारी भी पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलता है और लोग जमकर खरीदारी करते हैं। उन्होंने रघुपुर घाटी के लोगों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed