फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preparation to shift more than half of the settlement staff to Mandi

Kullu News: बंदोबस्त का आधे से ज्यादा स्टाफ मंडी शिफ्ट करने की तैयारी

Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Preparation to shift more than half of the settlement staff to Mandi
मंडी को नक्शा सिटी बनाने के लिए होगा, आधुनिक तकनीक से होगा बंदोबस्त
विज्ञापन

प्रदेश के चार शहर सोलन, नदौन,पालमपुर, मंडी नक्शा सिटी के लिए चयनित
शहर का डिजिटल नक्शा बनाने के लिए केंद्र ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

गौरीशंकर
कुल्लू। नक्शा सिटी की फेहरिस्त में शामिल मंडी का बंदोबस्त करने के लिए विभाग के जिला कुल्लू में तैनात आधे से ज्यादा स्टाफ को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
दरअसल, मंडी नक्शा सिटी के लिए स्पेशल बंदोबस्त सानी नक्शा सर्वे किया जाना है। केंद्र प्रायोजित प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने के लिए बंदोबस्त विभाग कुल्लू में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडी शिफ्ट करने की तैयारी है। नक्शा सिटी मंडी में बंदोबस्त की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इससे जिले में चल रहा बंदोबस्त कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। हालांकि, पहले ही ईटीएस मशीनें खराब होने से मैनुअली कार्य को छोड़कर डिजिटल बंदोबस्त का कार्य प्रभावित चल रहा है, लेकिन अब स्टाफ शिफ्ट करने से यह कार्य पूरी तरह प्रभावित होगा।
विज्ञापन

--
नक्शा सिटी में शमिल होंगे चार शहर
राज्य के चार शहरों सोलन, नदौन, पालमपुर, मंडी को नक्शा सिटी में शामिल किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नक्शा सिटी में शामिल इन शहरों का नक्शा डिजिटल बनाया जाएगा। इसको लेकर इन शहरों का बंदोबस्त होगा। ऐसे में बंदोबस्त विभाग ने मंडी सिटी का डिजिटल नक्शा बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में मंडी शहर को इस योजना में शामिल करने के लिए बंदोबस्त कुल्लू की टीम अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्या है नक्शा कार्यक्रम
राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित शहरी पर्यावास भू-सर्वेक्षण (नक्शा) कार्यक्रम केंद्र सरकार का पायलट प्रोजेक्ट है। इसमें केंद्र सरकार ने इसके तहत 26 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 152 शहरों को शामिल किया है जिनका नक्शा बनाने पर 194 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इन शहरों की सूची में मंडी शहर भी शामिल किया गया है। इसमें बंदोबस्त के अधिकारी कर्मचारी आधुनिक तकनीक ड्रोन, एडवांस कैमरा का इस्तेमाल करेंगे। इसके तहत भूमि, मकानों आदि का डिजिटल नक्शा बनाकर भूमि का रिकार्ड तैयार किया जाएगा। ताकि भूमि मालिकों की सही और स्टीक जानकारी उपलब्ध हो, जिससे भूमि विवाद कम होगा।


--नक्शा सिटी मंडी में बंदोबस्त के लिए कुल्लू जिले से आधा स्टाफ मंडी शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। आदेश होंगे ही अधिकारियों और कर्मचारियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, इससे कुल्लू में चल रहा बंदोबस्त का कार्य कुछ समय के लिए रोकना पड़ सकता है।
- डॉ. चरंजी लाल चौहान, सहायक भू-व्यवस्था अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed