फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pregnant women in Manali to get Caesarean facility.

Kullu News: मनाली में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सिजेरियन सुविधा

Sat, 13 Jun 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women in Manali to get Caesarean facility.
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर है। अब सिजेरियन प्रसव के लिए उन्हें निजी अस्पतालों या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मनाली के नागरिक अस्पताल में पहली बार सिजेरियन प्रसव करवाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अस्पताल में प्रसूति सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक सिजेरियन प्रसव की आवश्यकता होने पर गर्भवती महिलाओं को कुल्लू या निजी अस्पतालों में भेजना पड़ता था।
विज्ञापन

आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं और परिजनों को परेशानी होती थी। नागरिक अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की आधी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में सिजेरियन सुविधा शुरू होने पर खुशी व्यक्त की है। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. डेचन वंगमो ने कहा कि कि भविष्य में अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। अस्पताल में एक महिला का सिजेरियन किया है। महिला का साधारण प्रसव नहीं हो सकता था। पहले भी उसका सिजेरियन हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed