फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Prayas helping out 100 needy and poor people monthly in Kullu

जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भर रही प्रयास संस्था

Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Prayas helping out 100 needy and poor people monthly in Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। इन संस्थाओं में प्रयास फाउंडेशन भुंतर भी शामिल हैं जो जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भर रही हैं। संस्था जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है।
प्रयास संस्था भुंतर साल 2008 से आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की मदद कर रही है। पिछले 15 सालों में संस्था हजारों लोगों की समस्याओं को हल कर चुकी है। वर्तमान समय में आर्थिक तौर पर बीमार मरीजों के उपचार का खर्च उठाने के अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण बेघर परिवारों तथा स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रयास संस्था हर माह 100 से अधिक जरूरतमंदों की मदद कर रही है जिसके लिए संस्था को हर एक लाख से रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था बीमारों के उपचार और दवाओं, जिन जरूरतमंद विधवाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन नहीं लग पाई है, उन्हें पेंशन तथा स्कूल व कॉलेजों के बच्चों को किताबों-कॉपियों समेत छात्रवृत्ति दे रही है। वहीं, कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के लिए 50 स्कूली बच्चों को मोबाइल भी वितरित किए हैं। इसके अलावा संस्था सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए संस्था सरकार से किसी तरह की मदद और अनुदान नहीं ले रही है। संस्थापक सुरेश ने कहा कि 15 सालों से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। संस्था ने जिले में सबसे पहले अग्निकांड में प्रभावित परिवारों की मदद का जिम्मा उठाया है। साल 2016 में बंजार के कोटला गांव में हुए भयानक अग्निकांड में 1.42 लाख रुपयों का सामान वितरित कर शुरूआत की थी। कहा कि हर महीने 100 के आसपास जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed