फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pomegranate grading packing store will start in Bhuntar this year

भुंतर में इस साल शुरू होगा अनार ग्रेडिंग पैकिंग स्टोर

Fri, 04 Mar 2022 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate grading packing store will start in Bhuntar this year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर में इसी साल से एचपीएमसी का अनार ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर शुरू होगा। इसका काम तेजी से चल रहा है। इसका फायदा हजारों बागवानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर का इसी साल लोकार्पण कर बागवानों को समर्पित किया जाएगा। इसमें सेब ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर की सुविधा पर अभी विचार किया जा रहा है। अगर यह सुविधा भी अनार ग्रेडिंग स्टोर में मिलती है तो इसका फायदा जिले के हजारों बागवानों को मिलेगा। बागवान अपनी सेब की फसल का ग्रेड पैकिंग स्टोर में भंडारण कर पाएंगे और इसे ऑफ सीजन में अच्छे रेट में बेच पाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट के दौरान दूध के खरीद दाम दो रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। अब इसका लाभ हजारों दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा। काफी समय से दूध के दाम न बढ़ने से उत्पादकों को परेशानी हो रही थी। इससे उनको परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो गया था। दुग्ध उत्पादक सोमदत्त, सुरेश कुमार, योगराज, आलम चंद, दिनेश ठाकुर, शेर सिंह, खेम चंद, तारा चंद, सेस राम व आशा देवी ने दूध खरीद के दाम दो रुपये बढ़ाने पर खुशी जताई है। गोसदन में प्रत्येक गाय के लिए आर्थिक मदद 500 से बढ़ाकर 700 रुपये की घोषणा की है।
विज्ञापन

काजा के बैटरी भंडारण प्रणाली का होगा लोकार्पण
सीएम जयराम ठाकुर ने बजट में कहा कि स्पीति के ताबो में 100 करोड़ रुपये की लागत से बौद्ध प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। इसका बौद्ध समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा। स्पीति में बिजली की उपलब्धता व गुणवत्ता में सुधार के लिए काजा में एक एमडब्ल्यूएच बैटरी भंडारण प्रणाली समेत एमडब्ल्यू क्षमता के सौर संयंत्र की स्थापना की जा रही है। प्रदेश सरकार इसका लोकार्पण कर 2022-23 में चालू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed