फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   political

कांग्रेस समर्थित अनुराधा बनीं लाहौल-स्पीति की जिप अध्यक्ष

Thu, 28 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
political
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। अनुराधा राणा को सर्वसम्मति से जिप का अध्यक्ष जबकि राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। करीब दो दशक बाद कांग्रेस समर्थितों ने जिप में अपना कब्जा किया है। 10 सदस्यों वाली जिप में छह सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद कांग्रेस ने केलांग में विजय रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि अनुराधा राणा को अध्यक्ष और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने करीब बीस साल बाद जिप पर पूरी तरह कब्जा जमा कर पंचायती राज चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। ताजपोशी पर जिला के पूर्व विधायक रवि ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, जिला अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष नोरबू बोध, पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र करपा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण, प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के संयोजक एवं जिला प्रवक्ता अनिल सहगल, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस, डीसीसी महा सचिव नोरबू थोलॉकपा, संजय कटोच ने जिप के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी है।
विज्ञापन

पहली बैठक में नदारद रहे कुंगा बौद्ध, न जश्न में हुए शामिल
केलांग। केलांग वार्ड से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के युवा नेता और पार्षद कुंगा बौद्ध जिप की पहली बैठक से नदारद रहे। वह कांग्रेस के विजय रैली में भी शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि कुंगा बौद्ध जिप उपाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनकी जगह राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष बना दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर कुंगा बौद्ध नाराज चल रहे हैं। चुनाव से पहले कुंगा बौद्ध की अगुवाई में युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर करीब एक महीने तक केलांग में क्रमिक अनशन किया। सीएम जयराम के आश्वासन पर युवा कांग्रेस ने अनशन समाप्त किया। बाद में राज्य सरकार ने केलांग अस्पताल के लिए बाकायदा पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्थानांतरण आदेश भी जारी किया। इस क्रमिक अनशन के बाद कुंगा बौद्ध लाहौल-स्पीति की जनता की नजरों में एक सशक्त युवा नेता के तौर पर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed