फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   polithine

एलपीएस के चुनाव में 2053 किसान करेंगे मतदान

Sat, 31 Aug 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
polithine
कुल्लू। लाहौल पोटेटो सासायटी (एलपीएस) के चुनावों को लेकर जनजातीय जिला लाहौल में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निदेशक मंडल के सदस्य के लिए नामांकन भरने के बाद उम्मीदवार किसानों को अपने पक्ष में रिझाने में जुट गए हैं। हालांकि अभी मतदान के लिए दो सप्ताह से भी अधिक समय है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिले के छह जोन में 16 सितंबर को होने वाली चुनावी प्रक्रिया में घाटी के 2053 पंजीकृत किसान अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। जोन चार को छोड़कर एलपीएस की नई कार्यकारिणी को लेकर 11 लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं। हालांकि लाहौल-स्पीति में आलू का उत्पादन साल दर साल कम होता जा रहा है। लेकिन चुनावों को लेकर घाटी के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। एलपीएस के चुनावों को लेकर असली तस्वीर नौ सितंबर को साफ होगी। इस दिन नामांकन की वापसी होगी। लाहौल-स्पीति में एलपीएस के निदेशक मंडल के सदस्य के चुनाव को लेकर मैदान में उतरे कई प्रत्याशियों ने भीतर खाते प्रचार प्रचार भी तेज कर दिया है। बता दें कि एलपीएसय के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और 11 लोग मैदान में हैं। चार सितंबर को छंटनी की जाएगी, जबकि नौ सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को मतदान होगा और इसी दिन परिणाम घोषित होगा। एलपीएस के एमडी राजेंद्र कुमार, चुनाव अधिकारी प्रेम लाल ने कहा कि एलपीएस की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में लाहौल-स्पीति जिले के 2053 किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed